रूक्मणी देवी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

Local

26 जनवरी गणतंत्र दिवस यह आजादी की लंबी लड़ाई के संघर्ष और बलिदान को याद दिलाती है। आजादी के बाद 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ। हमारा संविधान सभी को समानता का अधिकार देता है। सभी धर्मो का सम्मान करता है। हमें गर्व है कि हम भारत के निवासी हैं और विश्व में सबसे बड़ा संविधान हमारा है। शहर और गांव सभी के निवासियों को समान अधिकार देता है। 2024 में हम गणतंत्र दिवस को विकसित भारत विषय के रूप में मना रहे हैं। हमारा गांव विकसित हो, शहर विकसित हो तभी देश मजबूत होगा। और हमारा गणतंत्र मजबूत होगा।
रंगुनी पंचायत के समस्त निवासी के साथ समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
रूक्मणी देवी, उप मुखिया रंगुनी पंचायत, धनबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *