धनबाद। धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के निचितपुर आमडीह में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने असहाय और गरीब लोगों के बीच सरकार द्वारा प्रदत्त कंबल का वितरण किया।
लक्ष्मी देवी ने मौके पर कहा कि समाज में आज भी कुछ लोग अशिक्षा और गरीबी कारणों से सरकारी योजना से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने और योजनाओं का लाभ दिलाने की जरूरत है। तभी लोगों की समस्या कम होगी।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि बढ़ते ठंढ में गरीब असहाय लोगों को कंबल को जरूरत पड़ती है। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र के द्वारा सरकार से प्राप्त कंबल वैसे लोगों को चिन्हित कर दिया जा रहा जो जरूरतमंद है।
मौके पर दिलीप सिन्हा, लालती देवी, रामचंद्र राम , संदीप कुमार पासवान आदि मौजुद थे।
