संविधान रक्षा की शपथ लेनी होगी – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद के पुटकी में धनबाद प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष जानकी देवी के नेतृत्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सीता राणा ने झंडा फहराया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि आज़ादी के बाद 1950 में संविधान लागू हुआ। हमे गर्व है कि हम सबसे बड़े लिखित संविधान वाले देश के नागरिक हैं। हमारा संविधान सभी नागरिक को बिना भेदभाव के एक समान मानता है। वर्तमान में कुछ लोग संविधान से ऊपर होकर कार्य कर रहे जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। संविधान की रक्षा करनी होगी तभी लोकतंत्र बचा रहेगा और आम आदमी का अधिकार सुरक्षित रहेगा। अपने संविधान को लेकर हमे जागरूक होने की जरूरत है ताकि हम भटकाव और छलावा से बच सकें और संविधान के मूल आत्मा की रक्षा कर सकें।
मौके पर जानकी देवी, मीरा देवी, नीतू देवी, मुस्कान खातून, चैती देवी, उर्मिला देवी, अलखी देवी, जुली देवी, सावित्री देवी, आशा देवी, मालो देवी, अनिता देवी, रजनी देवी, कुंती देवी, अजय कुमार, पप्पू मिश्रा, दुलारचंद पासवान,, धूप कुमार आदि मौजूद थे।