भारत जोड़ों न्याय यात्रा में महिलाओं को होगी बड़ी भागीदारी – सीता राणा

Politics

धनबाद। धनबाद के पुटकी में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की उपाध्यक्ष सह धनबाद प्रखंड प्रभारी जुली सिंह के अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सीता राणा ने 31जनवरी को रांची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के स्वागत सम्मान को लेकर रांची जाने और आगमी चार फरवरी को धनबाद में राहुल गांधी के स्वागत सम्मान को लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह और भारत जोड़ों न्याय यात्रा के झारखंड प्रभारी प्रतिमा रघुवंशी के दिशा निर्देश पर महिलाओं का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बैठक किया गया था। राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की सभी पदाधिकारी और प्रखंड नगर अध्यक्ष को कार्य सौंपा गया है।
बैठक में धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, नूतन विश्वकर्मा, उषा यादव, देवती देवी, सुनीता निषाद, रिंकू कुमारी आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *