धनबाद. रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन सम बोधि रिजॉर्ट गोविंदपुर धनबाद में संपन्न हुआ। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उड़ीसा के पूर्व गवर्नर और झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद नगर निगम के पूर्व महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्षा शारदा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवाशीष पाल, अशरफी हॉस्पिटल के सीईओ और समाजसेवी गोपाल जी, धनबाद के समाजसेवी शांतनु चंद्रा, प्रदेश के किन्नर समाज के सुनैना किन्नर इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। रोटी बैंक यूथ क्लब ने रक्त दान के छेत्र में, सामाजिक कार्य के छेत्र में , सांस्कृतिक कार्यों के छेत्र में देश विदेश से पहुंचे लोगों को सम्मानित रघुबर दास के हाथों करवाने का काम किया।

इस मौके पर रघुबर दास ने कहा रोटी बैंक यूथ क्लब का यह प्रयास सराहनीय है और रोटी बैंक यूथ क्लब के कार्यों को सरकार की योजना मिलनी चाहिए। साथ ही झारखंड प्रदेश में धनबाद को ऊंचे स्थान देते हुए सम्मान देते हुए कहा जब भी इस तरह के कार्यक्रम में आता हु अच्छा लगता है। धनबाद अच्छे कार्यों के लिए जाना जाता है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा रोटी बैंक यूथ क्लब यह संस्था सामाजिक कार्यों में अग्रसर है शुभकामना देता हूं। पूर्व महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल ने कहा रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद की मिशाल है जो जरूरत मंद लोगों के लिए खड़ा रहता है। जिला परिषद अध्यक्षा शारदा देवी ने रोटी बैंक यूथ क्लब लगातार अच्छा काम कर रही है। देवाशीष पाल ने कहा भूली के रोटी बैंक यूथ क्लब लगातार सामाजिक कार्यों में अग्रसर है। शांतनु चंद्रा ने रोटी बैंक यूथ क्लब को धनबाद की शान बताया। सुनैना किन्नर ने।कहा इस तरह के कार्यक्रम से समाज में अच्छा संदेश जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में देश विदेश से सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। धनबाद से सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। भूली नगर के संस्था ब्लड डोनर ग्रुप , नव संकल्प मंच, धरती मां फाउंडेशन, ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन इत्यादि को सम्मानित किया गया।
