भूली । भारतीय जनता युवा मोर्चा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज पासवान मंगलवार को झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया। वही सूरज कुमार पासवान ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से भी मुलाकात किया। इस दौरान युवा मोर्चा भूली मंडल मंत्री मनोज पंडित , मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा एवं रंजन मोदी शामिल थे।
सूरज कुमार पासवान ने बताया कि रांची कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी और आदित्य साहू व कर्मवीर सिंह से मुलाकात की। आगामी चुनाव को लेकर युवाओं की भूमिका को लेकर दिशा निर्देश मिला। शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार कार्य किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के धनबाद आगमन के अवसर पर युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भूली से भी बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे।
