धनबाद। झारखंड में राजनीतिक उहापोह के स्थिति से गुजरते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 फरवरी को धनबाद में अपना 52 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। कांग्रेस पार्टी छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए युवा नेता सावन सुमन ने बताया कि झारखंड को राजनीतिक तौर पर अस्थिर करने का षड्यंत्र किया गया जो विफल रहा। झारखंड ने एक बार फिर हेमंत सोरेन पर आस्था दिखाई और चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। 4 फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रणधीर वर्मा स्टेडियम में 52 वा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा।
सावन सुमन ने बताया कि बाघमारा क्षेत्र से हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। झारखंड के जल जंगल जमीन के अस्मिता के लड़ाई में बलिदान देने वालों के सपनो को साकार करने केलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के विचारों और सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
