भारत जोड़ों न्याय यात्रा में दिखा महिला कांग्रेस का लाल रंग

Local Politics


धनबाद। राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद में कई सभा करने के साथ गुजरी। हजारों समर्थकों के बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा में धनबाद जिला महिला कांग्रेस का लाल रंग अलग पहचान में दिखा। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी लाल परिधान में शामिल हुई। सीता राणा ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की झारखंड प्रभारी प्रतिभा रघुवंशी और गुंजन सिंह के दिशा निर्देश पर किया गया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जगह जगह महिलाओं का जत्था राहुल गांधी को देखने सुनने के लिए जमा हुई।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा धनबाद में ऐतिहासिक रही और इसका व्यापक असर आनेवाले चुनाव में भी दिखेगा। धनबाद में कांग्रेस का परचम एक बार फिर लहराएगा।
मौके पर रूबी खातून, हेमंती जयसवाल, गुड़िया देवी, पूनम देवी, देवंती देवी, जुली सिंह, जानकी देवी, नूतन विश्वकर्मा, सुनीता निषाद, रजनी देवी , मुइकन खातून आदि शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *