सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राएं शैक्षिक विकास यात्रा के तहत भूली ओ पी पहुंची

Local

भूली। सरस्वती विद्या मंदिर की अष्टम कक्षा की छात्राएं शैक्षिक विकास यात्रा के तहत सोमवार को भूली ओ पी पहुंची। भूली ओ पी में प्रभारी महेश चंद्र ने छात्राओं का स्वागत किया। शैक्षिक विकास यात्रा में छात्राओं ने ओ पी का भ्रमण किया। आगंतुक कक्ष के साथ हाजत के साथ पुलिस के कार्यविधि को देखा। छात्राओं ने पुलिस के कार्य को लेकर ओ पी प्रभारी से कई सवाल भी पूछे जिसका प्रभारी महेश चंद्र ने जवाब दिया। लड़कियों के सुरक्षा को लेकर भी सवाल पूछा गया। सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने में पुलिस की भूमिका को लेकर जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा छात्राओं को कॉपी और पेन भेंट किया गया। करीब तीस छात्राओं ने शैक्षिक विकास यात्रा में भाग ली।
मौके पर भाजयुमो भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि विद्यालय का शैक्षिक विकास यात्रा छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण है। छात्राओं ने जो जिज्ञासा व्यक्त की उसकी जानकारी सभी लड़कियों को होनी चाहिए। सुरक्षा को लेकर जागरूकता से ही बाल अपराध को रोका जा सकता है।
भूली ओ पी प्रभारी ने कहा कि सभी लड़कियों को सुरक्षा की जानकारी होनी चाहिए। अपने अधिकार की जानकारी होनी चाहिए। अगर कोई गलत हरकत करता है तो उसके खिलाफ क्या और कैसे कार्यवाई होगी उसकी जानकारी से ही कई प्रकार के अपराध को रोका जा सकता है।
मौके पर शैक्षिक विकास यात्रा की प्रभारी अनुराधा कुमारी, रवि सिंह, राजेंद्र मंडल, भाजयुमो के भूली मंडल मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *