बाघमारा में असहाय गरीबों के बीच बंटा कंबल

Local

असहाय गरीबों के बीच बंटा कंबल

धनबाद। धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छोटा मझियाडीह में गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि ठंढ के मौसम में वैसे लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है। जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। समाज में ऐसा वर्ग भी है। जिस तक योजना का लाभ नहीं पहुंच पाता। जागरूकता का अभाव और अशिक्षा सबसे बड़ी बाधा है। लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा।
मौके पर रामचंद्र राम, दिलीप सिन्हा, लालती देवी संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *