भूली। भूली शिवपुरी में नागरिक संघर्ष मोर्चा का वनभोज आयोजित किया गया। नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक अवधारणा को मूर्त करने के लिए नागरिक संघर्ष मोर्चा हमेशा प्रखर रही है। हाल के दिनों नागरिक संघर्ष मोर्चा आठ लेन सड़क निर्माण में जंक्शन की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चलाया गया। मांग पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं आम लोगों के अधिकार को लेकर हमारी चिंतन जारी है।
पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि भूली क्षेत्रीय अस्पताल परिसर के पेड़ों की कटाई को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। आंदोलन की रणनीति बनाने के बाद पर्यावरण से खिलवाड़ करने को लेकर आंदोलन किया जायेगा। हम किसी के बसाने के खिलाफ नही हैं। लेकिन पर्यावरण से खिलवाड़ को बर्दास्त नही करेंगे। जो संभव हो सकेगा लड़ाई लड़ेंगे।
नागरिक संघर्ष मोर्चा के भूली नगर अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा कि नागरिक संघर्ष मोर्चा सामाजिक मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ती रही है। सामूहिकता का बोध के लिए रविवर्णको वनभोज का आयोजन किया गया था। जिसमे नागरिक संघर्ष मोर्चा के सदस्य शामिल हुए और आगामी योजना पर चर्चा की गई।
वनभोज के दौरान आभा केथरीन तिर्की का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। आभा केथरिन तिर्की को उनके जन्मदिन के अवसर पर नागरिक संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की शुभेक्षा दी।
मौके पर डॉ बालेश्वर कुशवाहा, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, प्रमोद कुमार पासवान, हाई कोर्ट के अधिवक्ता धनंजय कुमार सिंह, रंगुनी पंचायत की उप मुखिया रूक्मणी देवी, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रमंडलीय अध्यक्ष कृष्णा नंदन सिंह, आभा केथरीन तिर्की, आशा राय, पुष्पा देवी, उषा देवी, जगदीश प्रसाद राय, उमेश्वर झा, पी बी सिंह, राजेंद्र महतो, अमरजीत कुमार सत्यम, नगीना पासवान, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, किशोरी शर्मा, रीना देवी, इंदु देवी, बी सी सरकार, अवधेश कुमार, नरेश चौहान, आदि उपस्थित थे।
