बलियापुर प्रखंड महिला कांग्रेस का मिलन समारोह 10 फरवरी को आयोजित

Local Politics


धनबाद। बलियापुर प्रखंड महिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष सुनीता निषाद के नेतृत्व में बलियापुर प्रखंड महिला कांग्रेस का मिलन समारोह 10 फरवरी शनिवार को आयोजित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुनीता निषाद ने बताया कि मिलन समारोह में मुख्य रूप से धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा जी उपस्थित रहेंगे। मिलन समारोह के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जायेगी। राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से धनबाद में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और महिला कांग्रेस मजबूती के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभायेगी। शनिवार को मिलन समारोह में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की पदाधिकारी और प्रखंड नगर की अध्यक्ष के साथ बलियापुर प्रखंड की महिलाएं शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *