महिला शक्ति को दिशा देने और बदलाव का मिशाल है महिला कांग्रेस – सीता राणा

Local

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद. धनबाद के धनसार स्थित न्यू दिल्ली 9 नंबर में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की संगठन सचिव कविता धीवर के नेतृव में महिला कांग्रेस के 41 वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई. और कार्यक्रम की शुरुवात महिला कांग्रेस का झंडा फहरा कर किया.
मौक़े पर कविता धिवर ने कहा कि महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी महिला कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूँ. सभी मिलकर महिला कांग्रेस को मजबूत करें.
जिला महासचिव रूबी खातून ने कहा कि महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस पर सेवा शक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. माहवारी शर्म नही के तहत बालिकाओं के बीच सेनेटारी पैड का वितरण किया जा रहा है. जरुरतमंदो के बीच वस्त्र और अन्य सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है. जिसमें जिला के सभी नगर प्रखंड में पुरे सप्ताह कार्यक्रम का संचालन होगा इसमें महिला कांग्रेस की सम्मानित पदाधिकारी अहम भूमिका निभाएंगी.


धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लौह महिला इंदिरा गांधी जी ने महिला कांग्रेस की स्थापना की. आज महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लाम्बा जी और झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी को बधाई. धनबाद जिला के सभी पदाधिकारीगण एवं नगर प्रखंड के सभी सम्मानित सदस्यों को महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस पर ढेरों शुभकामना
महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महिला शक्ति को दिशा देने और समाज में बदलाव लाने में महिला कांग्रेस की इच्छा शक्ति और विचारधारा को फिर से याद करने का समय है. महिलाओं को जागरूक और शिक्षित कर समाज में आमूल परिवर्तन किया जा सकता है. महिला को संगठित कर समाज राष्ट्र के विकास में बड़ी भूमिका के लिए हमसब को तैयार होना होगा.
मौक़े पर फूल कुमारी देवी, रोहिनी देवी, उषा देवी, फूलमानी देवी, गौरी देवी, उर्मिला देवी, गंगा देवी, राखी देवी, शिवानी कुमारी, साम देवी, पार्वती देवी, मिना देवी आदि मौजूद थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *