भाजपा भूली मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

Local


भूली। भूली आजाद नगर में भाजपा भूली मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर फलदार पौधा लगाया गया।
मौके पर सूरज कुमार पासवान ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन की रक्षा हो सकती है।
प्राची देवी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने की जरूरत है। मानव जितनी तेजी से पेड़ काट रहा है उतनी पेड़ नहीं लगाया जा रहा जिसके कारण पर्यावरण असंतुलित हो रही है।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने के साथ पेड़ व जंगलों को बचाना चाहिए। पेड़ों के अत्यधिक दोहन के कारण कहीं अत्यधिक वर्षा तो कहीं सुखा पड़ रहा है।
मौके पर भूली प्रभारी रीता प्रसाद, आशा राय , कोमल देवी, मनमोहन सिंह, रीता देवी, सावित्री देवी, किरण पांडे , अनीता शर्मा , गीता सिंह, लक्ष्मी देवी , अनिल साव , मोहन कुमार, नीरज सिंह, चंदन पाठक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *