भूली। भूली के अटल स्मृति पार्क में भाजपा भूली मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। भूली मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। मौके पर विशेष रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित हुए। चंद्रशेखर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और सिद्धांत को लेकर विस्तार से बताया।
मौके पर श्रीनिवास सिंह, सतेंद्र ओझा, नवीन कुमार तिवारी, सांसद प्रतिनिधि ललन मिश्रा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, महेश सिंह, बबलू सिंह, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, भूली मंडल कोषाध्यक्ष इंद्रकांत झा, बिजेंद्र शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा, ओम प्रकाश झा, कुमार कंचन, आशा राय, ललिता देवी, प्रेमकला देवी, डॉ महेश वर्मा, मिथलेश सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, प्रयाग राज रविदास, प्रवीण कुमार सिंह, रमेश यादव, सूरज पासवान आदि उपस्थित थे।
