कतरास। ईस्ट बसुरिया के निछानी एक नंबर में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। मां सरस्वती की प्रतिमा अयोध्या के श्रीराम मंदिर की अनुकृति में बनाई गई पंडाल में विराजी। पूजा का आयोजन नेहरू यूथ क्लब निछानी के द्वारा किया गया। जहां विधिवत पूजा अर्चना की गई। अयोध्या के श्रीराम मंदिर की अनुकृति को देखने लोग गांव गांव से आ रहे हैं।
श्रीराम मंदिर की अनुकृति विजय कुमार द्वारा निर्मित की गई। पंडाल का सौंदर्य श्रीराम मंदिर की अनुकृति के साथ हवाई जहाज से पुरषोत्तम श्रीराम के उतरने का है। जिसे देख लोग भावविभोर हो रहे हैं।

पूजा के आयोजन में नेहरू यूथ क्लब के गौतम यादव, विजय हरी, योगेश हरी, चन्दन हरी, विक्रम हरी, भागवत राय, राजीव विश्वास, संदीप विश्वास, संजय भारती, अजय राय, अमित हरी, अमन हरी, विक्की भुईयां, प्रदुम विश्वकर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा है।