धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला सचिव हेमंती जयसवाल सिंदरी विधानसभा की प्रभारी मनोनित की गई। धनबाद के बेकारबांध स्थित एप्पल रेस्टोरेंट में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने एक बैठक के दौरान धनबाद लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किया।
हेमंती जयसवाल ने बताया कि महिला कांग्रेस की ओर से सिंदरी विधानसभा का प्रभारी का दायित्व सौंपने के लिए शीर्ष नेतृत्व के साथ जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। जो दायित्व सौंपा गया है उसका ईमानदारी से निर्वहन किया जायेगा।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक ले जाना है। राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिस उद्देश्य से निकाले हैं उसे पूरा करना है। महिला कांग्रेस राहुल गांधी जी के विचारों से जन जन को जोड़ना है।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के नीतियों से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। महंगाई , बेरोजगारी और महिला सुरक्षा के सवाल पर भाजपा चुप्पी साध लेती है। भाजपा को इसका जबाब देना होगा। लोगों को झूठा सपना दिखाना भाजपा की इस करतूत से लोग वाकिफ हो गए हैं। लोकसभा 2024 में जनता बदलाव करेगी।
