धनबाद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू का धनबाद आगमन पर गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल माला और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे पुनः किसान मोर्चा की जिम्मेवारी दी है पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर किसानो की समस्या से अवगत हो रहे हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यों को ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत प्रत्येक गांव में जाकर किसानों से मिलकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से अवगत कराना है स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा , जिला महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, विक्रांत उपाध्याय, तेज बहादुर सिंह, मदन तिवारी, अजय निषाद, संजय कुशवाहा, इंद्रभूषण कुशवाहा, अरुण साव, राजकुमार प्रमाणिक, ऋषिकेश कुमार, उत्तम मंडल सहीत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
