धनबाद। भाजपा महानगर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्रवण राय का जामाडोवा में श्री राय के आवास पर धनबाद नगर निगम के वार्ड 39 के निवर्तमान पार्षद शिव कुमार यादव ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। श्री राय का स्वागत करते हुए शिव कुमार यादव ने कहा कि श्री राय के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को नई शक्ति मिलेगी। वहीं भाजयुमो भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि आने वाले चुनाव में श्री राय के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। श्री राय के सानिध्य में युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा और युवा शक्ति आगामी लोकसभा में भाजपा के प्रचंड जीत का कारक बनेगा।
मौके पर विष्णु त्रिपाठी, शशि भूषण पासवान आदि मौजूद थे।
