भूली। विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिक संघर्ष मोर्चा ने वृक्षारोपण किया। केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने शिवपुरी सी ब्लॉक रोड और बुद्ध मैदान में पीपल का पौधा लगाया।
मौके पर डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पूरी दुनिया में आज पर्यावरण में बदलाव को लेकर चिंता जताई जा रही है। पर्यावरण में असंतुलन के कारण बड़े बदलाव दिख रहे। अत्यधिक वर्षा या अत्यधिक सूखा की स्थिति दिख रही है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए।
मौके पर जगदीश प्रसाद राय, बी सी सरकार, अमरजीत सत्यम, किरण देवी आदि मौजूद थे।
