जनकल्याण को लेकर लोग जता रहे कांग्रेस पर भरोसा – हेमंती जयसवाल

Local Politics


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की सचिव सह सिंदरी विधानसभा की प्रभारी हेमंती जयसवाल ने सिंदरी विधानसभा के भितिया पंचायत के बूथ संख्या 71 में जन संपर्क किया। महिलाओं से मुलाकात की और कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया। इस दौरान महिलाओं में अपना विचार रखा।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि जन कल्याण को लेकर लोग कांग्रेस पर भरोसा जता रहे हैं। राहुल गांधी जी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं और उनके प्रयासों से लोगों में विश्वास बढ़ा है। आज भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है। बलात्कारी संसद में प्रधानमंत्री के बगल में खड़ा होता है। यह देश का दुर्भाग्य है। जहां महिलाओं को देवी माना जाता है वहां बलात्कारी पूजा जा रहा है। आम आदमी महंगाई से त्राहिमाम कर रहा कभी तेल तोंकभी लहसुन प्याज मसाला से ऊपर सोच भी नही पा रहा है। युवा रोजगार के लिए तानाशाही सरकार की लाठी खा रहे तो देश के अन्नदाता रबर बुलेट खा रहे आंसू गैस के गोले का सामना कर रहे। पिछले दस साल में भाजपा ने हर वर्ग को सड़क पर ला दिया है।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि इस हालात को बदलना है महंगाई से राहत, युवाओं को रोजगार, किसानों को न्याय , महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देना है तो भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
मौके पर सावित्री देवी, लकी देवी, ममता देवी, गिरधारी देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *