धनबाद। धनबाद महानगर कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक अध्यक्ष अमलेश सिंह के अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक का संचालन महामंत्री तमाल राय ने किया।
प्रदेश संयोजक भूपेन्द्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जनकारी दिया युवा चौपाल कार्यक्रम वार्ड एवं पंचायत स्तर पर चरणबध्द तरीके से करना है। पिछले 10 वर्षों के मोदी भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी आम जन तक पहुंचाने की ज़िम्मेवारी युवा नेताओ पर है,, पूरे प्रदेश ने एक करोड़ युवाओ को जो 18 वर्ष से 35 वर्ष तक जोड़ना लक्ष्य तय किया है उसे युवा चौपाल के माध्यम से करना है।घर घर जाना है।
अमलेश सिंह ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम के लिए निमित महानगर से 17 विस्तारक के नामों का चयन किया गया,, वार्ड व पंचायतों में युवाओ के बीच केंद्र सरकार की कार्यक्रमो की जानकारी दिया।
बैठक में जयंत चौधरी,, नित्यानंद मंडल, अवध बिहारी राम,, रवि मिश्रा, अवधेश साव , सोनू रवानी, नितिन शर्मा,, मोंटी सिंह, राहुल सोनी, यश झा, सूरज पासवान, जीत सोनी, बीरेंद्र मंडल, मुन्ना खान,चेतन शर्मा, रंजीत प्रसाद, प्रीतम भट्टाचार्य, शिबु झा,
अमित विशाल सिन्हा,, दिनेश रवानी, सूरज कर्मकार, रामशंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे।
