भूली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से रिहा करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अब भगवान के शरण में पहुंच गए हैं। शनिवार को भूली के शनि मंदिर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू हाड़ी के नेतृत्व में शनि भगवान की विशेष पूजा अर्चना की और हेमंत सोरेन को जेल से रिहा करने की प्रार्थना किया।
राजू हाड़ी ने मौके पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा ने षड्यंत्र कर के गलत तरीके से जेल भेजने का काम किया है। हमे भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है कि हेमंत सोरेन पर लगाया गया आरोप में न्याय मिलेगा और हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकलेंगे। हम लोग अपने चहेते नेता हेमंत सोरेन के जेल से रिहाई के लिए राज्य भर में पूजा अर्चना कर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि न्याय किया जाय। हेमंत सोरेन गरीबों के लिए कार्य किया, झारखंड के अस्तित्व और यहां के निवासियों के लिए जन कल्याणकारी योजना लाया। झारखंड का विकास हो यह भाजपा के लोगों से देखा नही गया और षड्यंत्र कर के हेमंत सोरेन को जेल भेजा। जिसका वाजिब ज़बाब जनता चुनाव के समय देने का काम करेगा।
मौके पर मेघु महतो,विजय महतो, मेघु पंडित, मन्नू प्रसाद हाड़ी, मुख्तार अंसारी, काजू भंडारी, राजेश हाड़ी, हैप्पी सिंह, सूरज पंडित,सिद्धार्थ राज भारती, सुनील हाड़ी , सोनू खटीक, गोविंद शर्मा, मिथुन पासवान, बिरन हाड़ी, इरफान अंसारी, दीपक प्रमाणिक, सुभम हाड़ी, डीका हाड़ी, कृष्णा हाड़ी, पिंटू भंडारी, रवि गुप्ता, बिट्टू हाड़ी, लालमोहन हाड़ी, आकाश राज भारती, विकास हाड़ी, संतोष शर्मा, रामदेव यादव, धीरज सिन्हा, महेश प्रसाद, अंजनी देवी, शांति देवी, ममता देवी, चांदनी देवी, आदि मौजूद थी।
