सौभाग्य स्वयं सहायता समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

Local

भूली। भूली आजाद नगर में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण कर मनाया।
मौके पर प्राची देवी ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के कारण मानव जीवन पर खतरा मंडरा रहा है। जंगलों के बेतहाशा कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। मानव को स्वच्छ हवा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
मौके पर रीता प्रसाद , कोमल देवी, रीता देवी, सावित्री देवी , किरण पांडे अनीता शर्मा, गीता सिंह, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *