कतरास। बी सी सी एल के एरिया चार अंतर्गत मां अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी के उत्खनन क्षेत्र में अवैध मुहाना खोल कर कोयला चोरी के दौरान मुहाने के ऊपर का मिट्टी गिरने से कई लोगों के चोटिल होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि मां अम्बे आउटसोर्सिंग में अवैध मुहाना खोल कर कोयला की चोरी की जा रही थी। गुरुवार की सुबह अवैध मुहाने के ऊपर की मिट्टी खिसक कर मुहाने के पास गिर गया। मिट्टी गिरने से कई लोग घायल होने की चर्चा है। घायल लोगों को अवैध कोयला काट रहे दूसरे साथ घटना स्थल से लेकर भाग गए। घटना की सूचना पाकर सी आई एस एफ के जवान और रामकनाली थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। मलबा मे किसी के दबे होने का संकेत नहीं मिलने पर अवैध मुहाना की भराई कर दी गई।
