भाकपा माले ने भाजपा के चुनावी बॉन्ड के विरोध दिया धरना

Local Politics

भाजपा ने जनता को ठगने का काम किया। किसानों युवाओं पर अत्याचार और चुनावी बॉन्ड से खुद मालामाल हुई – संदीप कुशल

धनबाद। पुर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाकपा(माले) का राज्यव्यापी आह्वान पर भाजपा-मोदी सरकार का इलेक्ट्रोल बॉन्ड घोटाले के खिलाफ धनबाद जिला कमिटी की और से जिला परिषद मैदान से मार्च निकाल कर हीरापुर,पार्क मार्केट होते हुए जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
“अडानी-अंबानी से चुनाव बॉन्ड की यारी ! मजदूर- किसान- नौजवानों से गद्दारी!! नही चलेगी नही चलेगी। कॉरपोरेट मालिकों का नाम सार्वजनिक करों।
किसानों पर लाठी-गोली चलाना बंद करो। चुनावी बॉन्ड घोटाले पर चलने वाली भाजपा- मोदी सरकार को उखाड़ फेकों आदि नारा लगा रहे थे। मार्च रणधीर वर्मा चौक धरना स्थल पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार चुनावी बॉन्ड के सहारे देश को चला रही है। कॉरपोरेट घरानों से 6500 करोड़ रुपए का महाघोटाला किया है। सुप्रीम कोर्ट चुनावी बॉन्ड पर तत्काल रोक लगाई है तथा चंदा देने वालो का नाम सार्वजनिक करने को कहा है। धीरे- धीरे भाजपा का चेहरा बेनकाब हो रहा है। देश के सरकारी संस्था को इन्ही चंद कॉरपोरेट के हाथो ओने- पौने दाम में बेच रही है और चुनावी बॉन्ड के नाम पर देश को खोखला कर रही। फ़सलों पर एमएसपी का गारंटी कानून बनाने, ऋण माफी एवं स्वामी नाथन आयोग का रिपोर्ट को लागू करने आदि मांगो को लेकर देश मे चल रहे किसान आँदोलन को खत्म करने के लिए केन्द्र एवं हरियाणा सरकार लगातार किसानो पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। आंसू गेस के साथ-साथ किसानों पर सीधी गोलियाँ बरसा रही हैं। हरियाणा पुलिस के द्वारा ह्रदय विदारक घटना का अंजाम दिया। एक नौजवान किसान को गोली मारी गई। इस घटना से पुरा देश में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। देश किसान विद्रोह की और बढ़ रही है। संयुक्त किसान मोर्चा का राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज पुरे देश मे काला दिवस मनाया जा रहा है। हमारी पार्टी काला दिवस को समर्थन करते हुए दोषी पर कारवाई की मांग करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, वरिष्ठ माले नेता सह एक्टू जिला अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह, कृष्णा सिंह, नगर सचिव नकुलदेव सिंह, मनोरंजन मल्लिक, गणेश महतो, सुधीर महतो, जगदीश शर्मा, युवा नेता संदीप कौशल, लक्ष्मी देवी, काजल मंडल, बलदेव वर्मा, बी आर सिंह, दिलीप राम, सुभाष मंडल, विमल कुमार रवानी, सरोज देवी, बिन्दु देवी, मंजू देवी, पुनम देवी, हेमा देवी, संजीत राऊत, बंशीलाल, संजीत सेनी, अजरानी निशानी, अजय प्रजापति, सीताराम कुंभकार, सुखदेव हरि, रमेश वाऊरी, प्रमोद कुमार महतो, ओमप्रकाश राम, मनोज कुम्भकार, ऋषि चौहान, अमन चौहान, सतीश दास, राहुल रजक, अंकित रवानी, बिट्टू कुमार, अमन रवानी, रामा कुमार, बन्टी कुमार, दिनेश दास, रंजीत दास, रामेश्वर साव, मो0 सलीम, मुख्तार अंसारी, नरेश माजी, दिलीप कुमार सिन्हा, महेश पासवान समेत सेकड़ो लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *