रविदास जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Local

रविदास विचार मंच ने धूमधाम से मनाया संत रविदास की 647 वी जयंती

भूली। भूली के शिवपुरी में रविदास विचार मंच द्वारा संत रविदास की 647 वी जयंती के अवसर पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। संत रविदास के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा, शरद महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। संत रविदास के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया।
रविदास विचार मंच द्वारा अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा, शरद महतो, लक्ष्मी देवी, बबलू पासवान, शिशिर कुमार, आर एन सिंह यादव, मनोज मालाकार को पुष्प गुच्छ भेंट कर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन राम ने किया। स्वागत भाषण रविदास विचार मंच के सचिव छोटू राम ने दिया धन्यवाद ज्ञापन रामदेव दास ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल ने किया।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास ने जो पथ दिखाया उस पर चलने की जरूरत है। समाज को शिक्षा के बल पर ही विकास के रास्ता पर ले जाया जा सकता है। बाबा साहेब आंबेडकर ने संविधान में जो अधिकार दिया उसे आम दलितों पिछड़ों गरीबों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहुंचाया।
राज सिन्हा ने कहा कि रविदास विचार मंच ने जब भी कोई कार्य बताया उसे पूरा किया। जो कार्य आज बताया है उसे अगले जयंती तक पूरा करने का कार्य किया जायेगा।


नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि दलितों पिछड़ों के लिए संत रविदास के साथ बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर ने रास्ता दिखाया। आज जरूरत है कि समाज के महिलाओं को शिक्षा से जोड़ा जाए। महिलाएं शिक्षित होंगी तभी हमारे समाज का विकास होगा। दलितों पिछड़ों के विकास के लिए प्रतिनिधित्व भी अपने समाज के लोगों को देना होगा।


कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, बिंदु देवी, रुपदेव राम, पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, महेश सिंह, सीताराम दास, दीपक रविदास, राम सागर राम, शुरेस दास, चन्दन कुमार, मुंशी दास, संजय दास, कमलेश कुमार, मंजय कुमार, शम्भु प्रसाद, जितेन्द्र राम, अनिल कुमार, सुदामा राम, विनोद दास, संजय राम, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार, संतोष रविदास, शिव कुमार, राजीव कुमार, प्रयाग दास आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *