धनबाद. धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा पुटकी और केंदुआ के कठगोला में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम की सुरुवात जिलाध्यक्ष सीता राणा ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया.
मौक़े पर सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लाम्बा जी और प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला कर लोगों को जागरूक और वोट चोरी के खिलाफ एकजुट करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यह अभियान धनबाद के सभी प्रखंड व नगर में चलाया जाएगा.
सीता राणा ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति वोट की शक्ति है. जिसे प्रभावित कर सत्ता में आने वाली सरकार कभी जनता के हित और हक़ में काम नही करती. वोट चोरी संविधान और लोकतंत्र पर हमला है. जिसे रोकने की जरुरत है.
मौक़े पर गुड़िया देवी, नीतू देवी, साबो देवी, निखत परवीन, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, पारो देवी, कारो देवी, उषा देवी, सीमा देवी, सोमी देवी, राधा देवी, मगरी देवी, अनीता देवी, मानो देवी, ममता देवी, सुलेखा देवी, लीला देवी आदि शामिल थी.
