धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 मार्च को धनबाद में होने वाली जनसभा की सफलता को लेकर धनबाद विधानसभा के मे निवास करने वाले प्रदेश कार्य समिति सदस्यों, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्षों, मंडल के अध्यक्षों तथा प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक धनबाद के विधायक राज सिंहा के कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के विधायक राज सिंहा ने कहा की यह हम सबों के लिए गर्व का विषय है की विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 1 मार्च को धनबाद में जनसभा होने वाला है। धनबाद मैं होने वाले इस जनसभा में धनबाद विधानसभा से हजारों हजार की संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता अपने यशस्वी प्रधानमंत्री को सुनने जाएंगे। सामाजिक संगठनों, खेल के संगठनों ,सांस्कृतिक संगठन,एनजीओ, तथा समाज की हर वर्ग में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन का समाचार से सुखद वातावरण बना है। धनबाद विधानसभा के सभी 458बूथों से कार्यकर्ता और जनता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के धनबाद आगमन से भारतीय जनता पार्टी के संगठन का वैचारिक आधार भी और मजबूत होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए हरी प्रकाश लाटा ने कहा कि आज की बैठक की उपस्थिति ही बतला रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभा में धनबाद विधानसभा से ऐतिहासिक उपस्थित होने वाली है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नितिन भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल ने किया।
बैठक में उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा, महेंद्र शर्मा, रवि सिंहा, जिला मंत्री कन्हैया पांडे ,जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी, सोशल मीडिया जिला प्रभारी सुशील सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सिंहा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष बंटी सोरेन ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, धनबाद सदर मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान, मनईटांडं मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह, बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ,बरटांड मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष विकास मिश्रा, केंदुआ मंडल अध्यक्ष आनंद खंडेलवाल ,भूली मंडल महामंत्री बबलू सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
