महिलाओं की शक्ति और जागरूकता से ही बदलेगा हालत – रूबी खातून
अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से करें निर्वहन – हेमंती जयसवाल
भूली। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी का मैत्री महासम्मेलन मंगलवार को भूली के एम पी आई हॉल में आयोजित किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह शामिल हुई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, अशोक कुमार सिंह, वासुदेव गुप्ता, प्रमोद सिंह, रामदुलारी देवी, गुड़िया देवी, पिंकी देवी जिलाध्यक्ष धनबाद संतोष सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिला महासचिव रूबी खातून ने कहा कि महिलाओं की शशि से ही हालात बदलेगा। तानाशाही सरकार के खिलाफ लोकसभा चुनाव को लेकर आज बिगुल फूंक दिया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों को आभार जताती हूं साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करती हूं।
जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। तभी सफलता मिलेगी। मैत्री महासम्मेलन जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में सफल आयोजन रहा । आगे की रणनीति पर कार्य किया जायेगा। महिलाएं एक साथ होकर न्याय के लिए संगठित हो जागरूक बने और अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद करें।
महासचिव रूबी खातून और हेमंती जयसवाल के साथ प्रखंड नगर के अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष सीता राणा को कार्यक्रम की सफलता को लेकर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी।
