सामुदायिक समरसता में पुलिस की भूमिका अहम – मोहम्मद आजाद
कतरास। ईस्ट बसुरिया ओ पी परिसर में नव नियुक्त प्रभारी सतेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का संचालन लक्ष्मण पासवान ने किया। बैठक के आरंभ में ओ पी प्रभारी सतेंद्र यादव ने शांति समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र पुलिस और आम नागरिक के बीच तालमेल बनाकर कैसे शांति रखा जाय । इस पर अपना अपना विचार साझा किया।
शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही छोटे मोटे मामलों में ओ पी स्तर पर विवाद को निपटाने में दोनो पक्षों की और से सहयोग करने की बात कही।
बैठक को संबोधित करते हुए ओ पी प्रभारी सतेंद्र यादव ने कहा कि ईस्ट बसुरिया क्षेत्र में शांति बहाल करने में शांति समिति के सदस्य सहयोग करें। क्षेत्र में कहीं भी कोई घटना हो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस पूरा सहयोग करेगी। अगर कोई पीड़ित है तो बिना किसी डर के अपनी बात पुलिस के समक्ष रखे। उसके साथ न्याय किया जायेगा। क्षेत्र में अगर कोई अशांति या अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का काम करेगा तो पुलीस उसके साथ सख्ती से कार्यवाई करेगी। पुलिस आम नागरिकों को शांतिपूर्ण माहौल और पीड़ित के साथ न्याय करने के लिए है। बिना डरे, बिना संकोच के लोग अपनी समस्या बता सकते हैं।
बैठक में जिला परिषद सदस्य इस्राफिल खान उर्फ लाला, मोहलिडीह के पूर्व मुखिया मोहम्मद आजाद, राजेंद्र प्रसाद महतो , असीम कुमार दत्ता, मोहम्मद मुख्तार, विकास कुमार, संजय कुमार पासवान आदि मौजूद थे।