धनबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है की झारखंड में जो बजट आज रामेश्वर उरांव वित्त मंत्री के द्वारा पेश किया गया है वह किसानों मजदूरों नौजवानों को ध्यान में रखकर किया गया है खासकर किसान वर्गों का पूरा ध्यान रखा गया है बेरोजगारों का ख्याल विशेष रूप से रखा गया है झारखंड को चौमुखी विकास की ओर ले जाने वाला यह बजट है किसी नए टैक्स का जनता पर नहीं थोपना यह बहुत बड़ी बात है
