नागरिकों पर बोझ नहीं महिलाओं को संबल देने वाला बजट – सीता राणा

Politics

धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने मंगलवार को झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बजट पेश करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री आदरणीय चंपई सोरेन जी के कार्यकाल का पहला बजट स्वागत योग्य है। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। एक ओर जहां किसानों की कर्ज माफी का दायरा पचास हजार से बढ़ा कर दो लाख कर दिया गया । यह किसानों के लिए बड़ी राहत भरी बात है। वहीं झारखंड सरकार में बच्चियों और महिलाओं के लिए विचार किया गया है। किशोरियों के लिए योजना है वही धात्री युवतियों के सुरक्षा का ख्याल रखा गया है। बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरीति से लड़ने के लिए वयस्क युवती को विवाह के समय एकमुस्त तीस हजार राशि देकर गरीब बेटियों के परिजनों को बहुत बड़ी संबल प्रदान किया गया है।
झारखंड सरकार में पिछले वित्तीय वर्ष के 1.16 लाख करोड़ से करीब दस फीसदी ज्यादा का बजट करीब 1.28 लाख करोड़ का बजट झारखंड के सभी क्षेत्रों व सभी वर्गों के विकास के लिए है।
बजट में आम नागरिकों पर अलग से कोई कर नही लगाया गया है जो बड़ी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *