पुल निर्माण में अनिमित्ता को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत

Local

टूट जायेगा रामपुर के लोगों का सपना

कतरास। बाघमारा के गजलीतांड और रामपुर के बीच कतरी नदी पर नव निर्मित पुल निर्माण में घोर अनिमितता बरते जाने की शिकायत कांग्रेस नेता अजय कुमार पासवान ने एक्स से झारखंड के मुख्यमंत्री से शिकायत की है।
अजय कुमार पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि गजलीतांड और रामपुर के बीच कतरी नदी पर पुल की मांग पहले से थी जिसे वर्तमान बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने रुकवाने का काम किया। जिसके बाद पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के प्रयास से मंत्री आलमगीर आलम से आवेदन देकर इस पुल का पी डब्लू डी से टेंडर किया गया।
अजय कुमार पासवान ने पुल निर्माण में घोर अनिमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। अजय कुमार पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुल निर्माण में संवेदक द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है। मानक के अनुरूप ना तो लोहे का छड़ लगाया जा रहा है और ना ही मसाला गुणवत्तापूर्ण है। ऐसे में अगर पुल बन भी गया तो पुल मजबूत नही हो पाएगा।
गजलीतांड और रामपुर के बीच कतरी नही पर पुल का निर्माण कार्य का शिलान्यास बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने किया था। पुल निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री को लेकर कार्य स्थल पर मौजूद कर्मी ने बताया की जैसा निर्देश मिला है उसी अनुरूप कार्य हो रहा है। 25,, 16 और 12 एमएम का लोहे का छड़ प्रयोग में किया गया है। अगर कोई त्रुटि है तो उसे बदल दिया जायेगा।
कतरी नदी पर बन रहे पुल निर्माण में अगर गुणवत्ता का ख्याल नही रखा गया है तो पुल निर्माण के बाद उसे कैसे सुधारा जाएगा।
अजय कुमार पासवान ने कहा कि अगर पुल बन भी जाता है तो उसकी मजबूती पुराने पुल से भी कमजोर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *