कतरास। तेतुलमारी पहाड़ी बस्ती निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अशोक निषाद का बुधवार को हृदयगती रुकने से निधन हो गया। अशोक निषाद के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अशोक निषाद के निधन की खबर पाकर महाप्रबंधक अनूप कुमार राय, झामुमो नेता रतीलाल टुडू , दिनेश कुमार महतो, नगरी कला पंचायत के मुखिया रिंकू महतो, मोहलीडीह पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद आजाद, कांग्रेस नेता रामप्रीत यादव, नागेंद्र वर्मा, प्रेम पाण्डेय आदि लोगों ने संवेदना प्रकट की।
