हर घर में मने खुशियों भरा दीपावली – सुमेश साव गामा

Local


भूली। भूली आजाद नगर में धनबाद विधायक राज सिंहा के सौजन्य से दीपावली के अवसर पर दिया बाती का वितरण किया गया। दिया बाती वितरण कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता सुमेश कुमार साव उर्फ गामा के आवासीय कार्यालय पर किया गया इस अवसर पर भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, सतेंद्र ओझा , मनमोहन सिंह, एस डी सिंह आदि मौजूद थे।


सतेंद्र ओझा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धनबाद विधायक राज सिंहा के सौजन्य से दिया बाती का वितरण किया जा रहा है।
भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि दीपावली श्रीराम के रावण वध के बाद अयोध्या आने की खुशी में मनाया जाता है।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि दीपावली में हर घर खुशियों के साथ मनाएं और अपने जीवन के अंधकार को मिटा कर सत्य व न्याय का प्रकाश फैलाएं। वार्ड 17 के साथ सभी धनबाद वासियों को दीपावली की ढेरों शुभकामना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *