मोहलीडीह में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाखो की संपत्ति जल कर राख

Local

स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगा बचाई लोगों की जान

घंटो बाद पहुंचा अग्निशमन दल

पुलिस कर रही अग्निकांड की जांच

कतरास। ईस्ट बसुरिया ओ पी अंतर्गत मोहलीडीह पंचायत के निचितपुर टाउनशिप के एनटी/टी 769 से एनटी/टी 780 के फ्लैट में अहले सुबह आग लग गई। घटना शार्ट सर्किट का बताया जा रहा है। जिसके कारण करीब आधा दर्जन बाइक जल कर राख हो गया। घरों के मुख्य दरवाजा जलकर राख हो गया।
मुख्य दरवाजा में आग लगने लोग अपने ही घरों में फंस गए। आग और धुंआ से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। आग देख स्थानीय लोगों ने सीढ़ी की मदद से ऊपर मंजिल में फंसे लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
मोहलीडीह के पूर्व मुखिया मोहम्मद आजाद ने बताया कि अहले सुबह संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी। घटना में आधा दर्जन बाइक जल कर राख हो गया। घरों के मुख्य दरवाजा में आग लगने से लोग फंस गए। जिन्हे स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया।


अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों के आने के बाद आग को पूरी तरह काबू किया गया। ईस्ट बसुतिया पुलिस घटना स्थल पहुंच के घटना की जांच कर रही है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
मोहम्मद आजाद ने बी सी सी एल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नब्बे के दशक में बना क्वाटर की कभी देखभाल नहीं किया गया। बिजली के तार की कभी मरम्मत नहीं की गई। जिसके कारण आज शॉर्ट सर्किट में लाखो का नुकसान हुआ है। बी सी सी एल प्रबंधन नुकसान की भरपाई करे। और बिजली के तारों को बदलने का काम करे। जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *