वोट चोरी के खिलाफ महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

Local Politics


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा धनबाद विधानसभा के प्रेम नगर , नया बाजार, सब्जी बागान क्षेत्र में वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व धनबाद नगर अध्यक्ष पूनम देवी ने किया।
मौके पर सीता राणा कहा कि वोट चोरी के खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार धनबाद जिला में वोट चोरी के खिलाफ जिला स्तर के साथ सभी नगर और प्रखंड स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ रही हैं और वोट चोरी के खिलाफ अपना समर्थन दे रही हैं।


पूनम देवी ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है और आम लोगों के वोट देने के अधिकार का हनन करने जैसा है। यह देश के लोगों के मौलिक अधिकार पर डाका डालने जैसा है। देश में वोट चोरी कर सत्ता में आई भाजपा कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर लूट कर रही है और जनता का पैसा लूट कर चुनिंदा व्यापारी को लाभ पहुंचा रही है। वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के दौरान महिलाओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है।
वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के मौके पर रूबी खातून, निखत परवीन, रूपा देवी, आरती देवी, सीमा देवी, आशा देवी, मुस्कान देवी, चम्पा देवी आदि शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *