भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजवाकर भूल कर दी – हरेंद्र चौहान
धनबाद। कतरास के लोयाबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ट नेता हरेंद्र चौहान के आवासीय कार्यालय से न्याय मार्च निकाला गया। न्याय मार्च में हजारों की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। हरेंद्र चौहान के आवासीय कार्यालय से न्याय मार्च निकला और लोयाबाद हनुमान मंदिर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा, हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा गुंजायमान रहा।
न्याय मार्च में केंद्रीय सदस्य अमितेश सहाय ने कहा कि भाजपा ने ई डी का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया। भाजपा का यह षड्यंत्र कभी सफल नहीं होगा। हेमंत सोरेन ने झारखंड के लिए कार्य किया। यहां के आम नागरिकों के लिए कार्य किया। जिससे घबराई भाजपा ने सरकार को गिराने के लिए एक षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया। जनता आनेवाली चुनाव में इसका हिसाब पूरा करेगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की लोकप्रियता बढ़ी और उनके कार्यों से झारखंड विकास पथ पर आगे बढ़ा यह विकास विरोधी भाजपा पचा नहीं सकी और हेमंत सोरेन को जेल में डालने का षड्यंत्र किया।
हरेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेज कर भारी भूल कर दी है। झारखंड का बेटा झारखंड के विकास के लिए कार्य कर रहा था। हेमंत सोरेन के जेल जाने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हौसला और बढ़ गया है। आने वाले समय में झारखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। न्याय मार्च में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। यह बतलाता है कि हेमंत सोरेन को लेकर उनके दिल में कितना आदर और विश्वास है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के न्याय मार्च mr जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमूल अंसारी, सहित झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।