धनबाद। धनबाद के गोपालिचक में पार्षद रही सावित्री देवी के पति सुरेश प्रसाद पासवान के निधन पर नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष सह लोकसभा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने सुरेश प्रसाद पासवान के ब्रह्मभोज में शामिल हुई। लक्ष्मी देवी ने सुरेश प्रसाद पासवान के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लक्ष्मी देवी ने सुरेश प्रसाद पासवान के पुत्र मुन्ना पासवान को ढांढस बंधाया।
लक्ष्मी देवी ने बताया की धनबाद नगर निगम की पार्षद सावित्री देवी का पहले ही निधन हो गया था। आज उनके पति सुरेश प्रसाद पासवान का ब्रह्मभोज कार्यक्रम था। सावित्री देवी और सुरेश प्रसाद पासवान दोनो ही सामाजिक कार्य से जुड़े रहे। दोनो का असमय जाना स्थानीय लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से छती महसूस कर रही हूं। ईश्वर परिवार के सदस्यों को इस दुख को झेलने की शक्ति प्रदान करें।
