भूली। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के 13 वे अधिवेशन में शत्रुघ्न महतो को केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने और कॉमरेड नंदू यादव व सतेंद्र गुप्ता को केंद्रीय कमिटी में निर्वाचित किए जाने पर रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा और भूली नगर प्रशासन शाखा की ओर से बधाई दी।
भूली नगर प्रशासन शाखा के अध्यक्ष दिलीप कुमार और सचिव भागवत तिवारी ने बधाई दी।
वहीं रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा के अध्यक्ष गिरीश चौधरी, सचिव बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, संगठन सचिव दयानंद राम, तरुण बनर्जी, राजेंद्र मंडल, सुबेंदु सेन गुप्ता आदि ने बधाई दी।

रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा के सचिव बिनोद कुमार सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो को निर्वाचित किए जाने से यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन और मजबूत होगा और कोल इंडिया में श्रमिक हित में मजबूती से श्रमिको का पक्ष रखा जाएगा। शत्रुघ्न महतो हमेशा से मजदूरों के संग हक और अधिकार का आवाज उठाएं हैं। उनके सानिध्य में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन कोयला श्रमिको के हित में मजबूती से कार्य करेगी। रीजनल हॉस्पिटल भूली शाखा और भूली नगर प्रशासन शाखा की ओर से शत्रुघ्न महतो को ढेरों शुभकामनाएं और केंद्रीय कमिटी में निर्वाचित सदस्यों को ढेर सारी बधाई देते हैं।