धनबाद। पूर्व धनबाद सांसद के ज्येष्ठ पुत्र बार काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य प्रशांत कुमार सिंह को डायरेक्टर सॉलिसिटर जेनरल ऑफ इंडिया, उच्च न्यायालय झारखंड बनाया गया है। लॉ एंड जस्टिस , भारत सरकार के द्वारा सूचना जारी की गई है। कोयलांचल में हर्ष का विषय है कि अपने बल पर उपलब्धि हासिल कर इतिहास रचने का काम किया है। इससेउच्च न्यायालय झारखंड को मजबूती मिलेगी। विधिक सेवा में लगातार भारत का विदेशों में भी प्रशांत कुमार सिंह ने परचम लहराने का काम किया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी से मिलकर कई बार विधिक सेवा को मजबूती प्रदान करने की वकालत की है। प्रशांत कुमार सिंह के पिता पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा प्रशांत विधिक सेवा में और आगे जाएगा और अपने बल पर मुकाम हासिल किया है मेरी शुभकामना इसके साथ है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया चेयरमैन और राज्य सभा सांसद आदरणीय श्री मनन कुमार मिश्र, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य गणों ने खुशी जाहिर कर शुभकामना दी है। बार एसोसिएशन धनबाद में खुशी की लहर दौड़ी है। बार एसोसिएशन धनबाद ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि प्रशांत कुमार सिंह विधिक सेवा में लगातार काम कर रहे है हम सभी की शुभकामना उनके साथ है। जया कुमार ने कहा प्रशांत जी एक आदर्श की तरह आगे बढ़ रहे हैं मेरी शुभकामना उनके साथ है। खुशी जाहिर करने वाले लोगों में एडवोकेट रविंद्र नाथ चैटर्जी, सत्यप्रकाश सिंह, अंजनी झा, मनोज सिन्हा, ब्रिज मोहन मिश्रा , सर्फुद्दीन अंसारी, अविनाश सिन्हा, राहुल चटर्जी, रीना रॉय, रुपा सहाय, जितेंद्र कुमार, आयुष सिन्हा, गणेश रवानी के साथ भारतीय जनता पार्टी के गण मान्य लोगों के साथ शुभ चिंतकों ने खुशी जताई है। बधाई देने वाले लोगों में सूरज सिंह, राम मोहन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, श्याम मोहन सिंह, मुकेश पांडे, राम देव महतो, उमेश सिंह , मौसम सिंह, चुन्ना सिंह, अरुण सिंह, संजय सिंह, पूर्व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष अमलेश सिंह, , सतेंद्र पाण्डेय , बच्चा सिंह, तमाल रॉय, सुमन कुमार सिंह, ललन मिश्र, पंकज सिंह, मानस रंजन पाल, संतोष सिंह, राणा दत्ता, जितेंद्र सिंह, कुणाल सिंह, प्रवीण सिंह इत्यादि ने खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

