महिला सशक्तिकरण का नया दौर – प्राची विश्वकर्मा

Local


धनबाद। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के स्थित को बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है। आज महिला सशक्तिकरण का नया दौर है। वर्तमान में भारत सरकार महिलाओं की वास्तविक स्थिति सुधार को लेकर कार्य कर रही है। इस दिशा में छोटे संगठनों खास कर स्वयं सहायता समूह को अतिरिक्त संबल प्रदान कर रही है। जिससे महिलाओं को संगठन को शक्ति के साथ परिवार और समाज में आर्थिक रूप से संबल प्रदान करती है। जरूरत है कि महिला जागरूक हो, शिक्षा को आधार बनाए और संगठित होकर कार्य करें। स्वयं सहायता समूह के चलन के बाद पिछले कुछ वर्षों में इसकी संख्या भले बढ़ी हो मगर आज भी महिलाएं इस से वंचित हैं। सरकार के साथ स्थानीय निकाय और सामाजिक स्तर पर जागरूकता की जरूरत है। महिलाओं को जागरूक होकर संगठित होना होगा। यह किसी भी महिला के जीवन स्तर को बढ़ा कर संबल प्रदान करता है। जिससे महिलाएं आर्थिक आजादी के साथ सामाजिक सम्मान पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *