धनबाद। सामाजिक अवधारणा वर्तमान दौर में चटक रही है। समाज का एक वर्ग साधन संपन्न हो चला है और दूसरी ओर अभाव ग्रस्त हिस्सा है। सामाजिक ताना बाना में आर्थिक और।सांस्कृतिक भेद बढ़ता जा रहा है। वहीं इस स्थिति को वर्तमान दौर में उपेक्षित किया जा रहा है। इसकी कोई सुध लेने को भी तैयार नहीं है। ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मीडिया की होनी चाहिए। जो समाज के हर वर्ग को समस्या को उजागर कर सके। आम नागरिकों के तकलीफ और अपेक्षाओं को सरकार तक और सरकार की योजनाओं को आम नागरिकों तक पारदर्शिता से पहुंचा सके। आम आदमी की आवाज़ बन सके।
प्रयास पत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रकाशक परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं। पत्र अपने मूल स्वभाव से आम नागरिकों की आवाज बने और अलग पहचान बनाए। इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं।
हेमंती जयसवाल
सचिव
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी