महिलाओं का सम्मान हो – रीता देवी

Local


धनबाद। तेतुलमारी जीरो सीम की रहने वाली समाजसेवी रीता देवी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। महिलाओं के समानता और सम्मान को लेकर जागरूकता के लिए ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि हम महिलाओं को समानता और सम्मान देने के लिए कार्य करें। राजनीतिक क्षेत्र में कुछ महिलाओं को जरूर स्थान मिला और मिल रहा है लेकिन जितना अधिकार महिलाओं को है उतना स्थान राजनीति में नही मिल रहा है। महिलाओं के उत्थान के लिए महिलाओं को शिक्षित होने , संगठित रहने जैसे विषय पर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। जब महिला शिक्षित होंगी तभी संगठन का अर्थ जानेंगी और जब संगठित रहने लगेगी तभी सामाजिक सम्मान और राजनीतिक अधिकार प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *