धनबाद। 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की रौशनी है महिला दिवस। आज महिलाओं को समानता और सम्मान देने पर मंथन किया जाता है और यह पूरे विश्व पटल पर होता है। जरूरत है कि महिलाओं की सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर विशेष अध्यन हो। यह इसलिए भी जरूरी है कि हम महिलाओं की वास्तविक स्थिति से परिचित हो सकें। वातानुकूलित कमरों या सभागारों से यह तय नहीं होगा। इसके लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक में जाकर महिलाओं की स्थिति समझनी होगी। और यह सामाजिक और राजनीतिक दोनो स्तर पर करना होगा।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि भारत में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने पंचायत स्तर पर महिलाओं को शक्ति देने के लिए आरक्षण दिया। इसे और व्यापक बनाने की जरूरत है। इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति मजबूत होनी चाहिए। वर्तमान में यह नहीं दिख रहा है। आज जरूरत है कि महिलाएं अपने अधिकार के साथ सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी भूमिका सुनिश्चित करे। जागरूक हो और संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करे। तभी महिलाओं के स्थिति में बदलाव संभव है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्व की सभी महिलाओं को बहुत बहुत बधाई।
