भगवान बिरसा मुंडा जयंती अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Local

झारखंड मोड भूली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना का लिया गया निर्णय

झारखंड मोड तीन मटिया का गौरव – राजू हाड़ी

झारखंड के गौरव भगवान बिरसा मुंडा – डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा

भूली। भूली के झारखंड मोड में नागरिक संघर्ष मोर्चा और सद्भावना एनजीओ के संयुक्त तत्वाधान में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई गई। भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया।
भगवान बिरसा मुंडा के जयंती कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बौद्धिक प्रकोष्ठ के धनबाद जिलाध्यक्ष राजू हाड़ी, मानव अधिकार प्रोटेक्शन के झारखंड प्रदेश प्रभारी सुंदिष्ट कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नील कांत नंदन सिंहा, सरजू सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने किया, संचालन सद्भावना एनजीओ के सचिव सह पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने किया , धन्यवाद ज्ञापन मानस रंजन पाल ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजू हाड़ी ने कहा कि झारखंड मोड भूली तीन मटिया का गौरव रखता है। धनबाद टुंडी और बाघमारा विधानसभा का कोण है। भगवान बिरसा मुंडा ने संघर्ष और बलिदान की ऐसी गाथा लिखी जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता है।
सुंदिष्ट कुमार ने कहा कि झारखंड मोड में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित होती है तो यह यहां के लोगों के लिए गौरव की बात होगी।
डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के गौरव हैं। उनके संघर्ष की कहानी आज भी लोगों को न्याय और संघर्ष के लिए प्रेरित करती है। झारखंड मोड में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा उनके विचारों को सदैव स्मरण कराते रहेगी। हमें झारखंड की सभ्यता संस्कृति, संघर्ष और बलिदान को संरक्षित रखने पर बल देना होगा।
मौके पर जगदीश प्रसाद राय, नीरज शर्मा, इंद्रकांत झा, अमिताभ दत्ता, दीपक महतो, बहादुर महतो, प्रियव्रत सिंह, बी सी सरकार, जुगन सिंह, अमरजीत पासवान, रंजन यादव, संतोष कुमार सिंह, साधन महतो, अशोक गुप्ता, मनोज कुमार, अरुण कुमार, गंगा बाल्मीकि आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *