नारी न्याय सम्मान समारोह दस को

Local


धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा नारी न्याय सम्मान समारोह दस मार्च को हाउसिंग कॉलोनी स्थित धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया जायेगा।
जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा जी और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार नारी न्याय सम्मान समारोह धनबाद जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के नेतृत्व में मनाया जा रहा है। जिसमे जिला पदाधिकारियों के साथ नगर और प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि महिलाओं द्वारा समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मानव जीवन को अमूल्य योगदान और सेवा देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाना है। समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करने, सक्षम बनाने और संगठित कर महिलाओं के हक को लड़ाई को डबल बनाने वाली महिलाओं को यह सम्मान जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के सानिध्य में दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *