कतरास। कतरास के अंगारपथरा के छपरियातांड निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भोला भुइंया उर्फ शंकर की माता कांति देवी के निधन की सूचना पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ट नेता रतिलाल टुड्डू शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। रतिलाल टुड्डू ने कांति देवी के परिजन से मिलकर सांत्वना दी और मृतक कांति देवी की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना किया।
शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया अर्जुन भुइयां, रौनक सिंह, चंदेश्वर सिंह, अनिल उरांव, घलटू त्रिगुणाइत, दुर्गा तुरी, मुन्ना चौहान, तरुण दत्ता आदि शामिल थे।
