पानी की मांग को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना

Local

धनबाद। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर नागरिक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना दिया गया। भूली के विभिन्न क्षेत्रों में जल संकट को देखते हुए जलापूर्ति योजना को बहाल करने और खराब चापानल को ठीक करने की मांग की गई।
नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि भूली में जल संकट विकराल रूप व्याप्त है और आने वाले दिनों में बढ़ते गर्मी को देखते हुए जल समस्या गंभीर होने वाली है। समय पर उपाय नहीं किया गया तो भूलिवासियो को घोर जल संकट से जूझना पड़ेगा। नगर निगम द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त नहीं करना मुख्य कारण बना है। एक दिवसीय धरना के माध्यम से धनबाद नगर निगम और जिला प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराना है कि अगर जल समस्या का निदान जल्द नही किया गया तो नागरिक संघर्ष मोर्चा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
भूली के पूर्व पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने अपने संबोधन में कहा कि भूली में प्रारंभिक जल समस्या भूली क्षेत्रीय प्रशासन की अनदेखी के कारण हुआ। जिसमे बी सी सी एल के आवासों को पानी लगभग बंद कर दिया गया। जबकि करीब छह हजार आवासों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होता था। वहीं नगर निगम द्वारा चापानलों की मरम्मत नहीं कराने के कारण भूली क्षेत्र में झोपड़ी के सहारे जीवन बसर करने वाले लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। अगर चापानल ठीक करवा दिया जाय तो बहुत हद तक जल समस्या का निदान हो सकता है। वहीं भूली में दो जल मीनार बनाया गया और करीब सात सालों से जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि जलापूर्ति होगी। जब भी जल मीनार से जलापूर्ति की मांग की गई। प्रबंधन ने झूठा आश्वासन ही दिया। लाखो गैलन क्षमता वाली दो जलमिनार से जलापूर्ति चालू कराया जाय तो जल संकट को समाप्त किया जा सकता है। लेकिन प्रबंधन द्वारा सिर्फ झूठा आश्वासन देना जनता के साथ धोखा है और अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।


धरना का संचालन कर रहे नागरिक संघर्ष मोर्चा के भूली नगर अध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा कि भूली की जल समस्या दूर नही को गई तो आने वाले दिनों में नगर निगम को उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
धरना में शामिल भाजपा भूली मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री आशा राय ने कहा कि पानी की जरूरत हर एक परिवार को है और सरकारी तंत्र पूरी तरह से जलापूर्ति करने में विफल रहा है। हमारी मांग है कि जिम्मेदार लोग अपना काम को निष्ठा से पूरा करें और जनता को पानी उपलब्ध कराने का काम करें। नगर निगम को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए अन्यथा जिम्मेदारों को आंदोलन का सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा।
नागरिक संघर्ष मोर्चा ने धरना देने के बाद रैली के रूप में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और नगर आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं को आश्वस्त किया गया कि एक सप्ताह के अंदर खराब चापानलो को ठीक करवा दिया जायेगा।

मौके पर मिथलेश पासवान, उमेश्वर झा, उमेश ठाकुर, आशा राय, जगदीश प्रसाद राय, बबलू सिंह, प्रमोद पासवान ,विरेंद्र भुइयां, अशोक गुप्ता, प्रयागराज रविदास, महेश सिंह, प्रियव्रत सिंह, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, सुकरी देवी, शांति देवी, सुधा देवी, बुधनी देवी, उत्तम कुमार, कैलाश गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *